भाजपा पदाधिकारियों ने श्रीमती स्मृति ईरानी को धर्म व महिला सशक्तिकरण पुस्तक भेंट की

नई दिल्ली : भारत सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को उनके मंत्रालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रीमति केनु अग्रवाल द्वारा लिखित व संपादित पुस्तक 'धर्म और महिला सशक्तिकरण पुस्तक भेंट की | इस अवसर पर भाजपा चाँदनी चौक जिला के महामंत्री श्री अजय भारद्वाज, चाँदनी चौक मण्डल के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती केनु अग्रवाल एवं भाजपा की सक्रीय सदस्य श्रीमती नीति शर्मा उपस्थित थी |


             श्रीमती ईरानी ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक  महिला सशक्तिकरण कि दिशा मे एक अहम कदम है | इस विषय पर एक विस्तृत चर्चा संभव है |  उन्होने कहा कि इस महिलाओं को सशक्त करने कि दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य होना चाहिए जिसमे पुरुषों की भागीदारी आवश्यक है |


             श्रीमती केनु अग्रवाल ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि धर्म ने सदैव नारी को सशक्त किया है | सभी धर्म स्त्री और पुरुष को समानता समझते है , यह पुस्तक इसी पर एक परिचर्चा है | उन्होने कहा की धर्म के माध्यम से नारी को समाज मे सम्मानित और न्यायसंगत दर्जा दिलाना संभव है |


             श्री अजय भारद्वाज ने चाँदनी चौक जिला मे हो रहे महिलाओं के कार्यों के बारे मे केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और बताया कि इस विषय पर हम एक संगोष्ठी का आयोजन कर चुके है और आने वाले समय में एक और परिचर्चा करने जा रहे है |


             श्री अशोक शर्मा और श्रीमती नीति शर्मा फटका भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया |